Arjun के साथ फिर ट्रोल हुईं Maliaka Arora, लोग बोले

बॉलीवुड एक्ट्रेस और आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा इन दिनों वेकेशन के मूड में हैं। पिछले दिनों मलाइका अरोड़ा दोस्तों के साथ मस्ती करती हुईं नजर आई थीं। अब मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे के लिए पेरिस में एन्जॉय करती हुईं स्पॉट हुईं हैं।

हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ये बर्थडे ट्रिप काफी छोटा था और दोनों महज 4 दिनों में मुंबई लौट आए हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन को मुंबई एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ थामे हुए देखा गया।

हमेशा की तरह अपने लुक को हॉट बनाते हुए मलाइका अरोड़ा ने ओवरसाइज पैंट, क्रॉप टॉप और लॉन्ग जैकेट को कैरी किया था। लाइट ब्राउन कलर के टॉप में मलाइका बला की खूबसूरत लग रही थीं, जबकि अर्जुन कपूर हमेशा की तरह सिंपल लुक में दिखाई दिए।

मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट के बाहर कैमरों को पोज दे रही हैं, तभी उनका फैंन आता है और दोनों के साथ सेल्फी खिंचवाने की जिद्द करता है।

एयरपोर्ट पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक साथ फैंस काफी खुश हैं, लेकिन नेटिजेंस एक बार मलाइका अरोड़ा को ट्रोल करने से पीछे नहीं हटे हैं। नेटिजेंस ने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से मलाइका अरोड़ा को ट्रोल किया है।

एक यूजर ने लिखा, ‘मंबुई की गर्मी में दोनों कोट पैंट कैसे पहन सकते हैं’। जबकि दूसरे ने कहा, ‘बटन बंद कर सकती हो मलाइका अरोड़ा हर जगह शो ऑफ करने की जरूरत नहीं है’। एक अन्य ने लिखा, ‘दोनों ने एक दूसरे के कपड़े पहन लिए’।

जबकि कुछ लोगों ने मलाइका अरोड़ा के ओवर साइज पैंट को भद्दा कहा है। एक यूजर ने मलाइका अरोड़ा के लुक के बार में लिखा, ये क्या आप अर्जुन कपूर की पैंट चोरी करके क्यों पहनती हैं। ये बहुत ही भद्दा लगता है देखने में।

Leave A Reply

Your email address will not be published.