दिल्ली में लू के अलावा धूल भरी गर्म हवाएं चलने का अंदेशा, जानिए दिल्लीवालों को कब मिलेगी इस भीषण गर्मी से निजात

डिजिटल डेस्क : तेज धूप की वजह से लोगों को कूलर में पानी दिन में तीन से चार बार भरने पड़ रहे हैं। वहीं, एसी भी बहुत ज्यादा कूलिंग नहीं कर पा रहे हैं।

लोगों को हफ्ते के पहले ही दिन 6 जून को लू झेलनी पड़ेगी। इसके बाद भी अधिकतम तामपान 9 जून तक 43 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को शाम और रात के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

रविवार को भी 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया पारा

रविवार को राजधानी (सफदरजंग) का अधिकतम तामपान बढ़कर 44.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं, मंगेशपुर राजधानी में मौसम सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 47.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश का नौगांव सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 47 डिग्री रहा, लेकिन इससे भी गर्म राजधानी का मंगेशपुर रहा।

हवा में नमी का स्तर भी 14 से 58 प्रतिशत दर्ज हुआ। पालम में अधिकतम तापमान 44.5, रिज में 45.7, आया नगर में 44, जाफरपुर में 45.1, नजफगढ़ में 46.3, नोएडा में 44.9, पीतमपुरा में 46.2, सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 46.6 डिग्री तापमान रहा।

हवा में नमी का स्तर महज 14 से 58 प्रतिशत तक रहा।

लू के अलावा धूल भरी गर्म हवाएं चलने का अंदेशा

वहीं, कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री और इससे अधिक दर्ज हुआ। पालम में न्यूनतम तापमान 30.7, फरीदाबाद में 33.2, पीतमपुरा में 33.4 और सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 31.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.