अगर स्त्री में है ये 4 गुण तो वो मानी जाती है बेहद भाग्यशाली, यहां जानिये क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti In Hindi: महान अर्थशास्त्री और रणनीतिकार आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहलू जैसे दोस्ती, दाम्पत्य जीवन, धन-संपत्ति, स्त्री, करियर आदि से जुड़ी बातों का गहनता से जिक्र किया है

कहा जाता है इनकी नीतियों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों का समाधान कर सकता है. चाणक्य की नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त मौर्य राजा बन पाए। चाणक्य ने स्त्रियों से संबंधित भी कई नीतियां बताई हैं. 

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहलू जैसे दोस्ती, दाम्पत्य जीवन, धन-संपत्ति, स्त्री, करियर आदि से जुड़ी बातों का गहनता से जिक्र किया है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं चाणक्य नीति शास्त्र की उस नीति के बारे में जिसमें एक भाग्यशाली स्त्री के गुणों की चर्चा की गई है.

1. धैर्य का गुण 

चाणक्य अनुसार जिन स्त्रियों में धैर्य का गुण होता है वो किसी भी परिस्थिति में साथ नहीं छोड़ती. धैर्य का गुण होने पर इंसान किसी भी परेशानी से आसानी से निकल सकता है. धैर्यवान स्त्री अपने पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती है. अगर व्यक्ति के अंदर धैर्य है तो दुख के दिन जल्दी ही चले जाते हैं. 

2. धर्म के मार्ग पर चलने वाली स्त्री

चाणक्य नीति के अनुसार जो स्त्री सदा धर्म के मार्ग पर चलती है वह हर जगह सम्मान पाती है, क्योंकि एक धार्मिक स्त्री कभी गलत कार्यों में संलग्न नहीं होती है. एक धार्मिक स्त्री कभी गलत कार्यों में संलग्न नहीं होती है. ऐसी स्त्रियां अपने परिवरीजनों की बहुत प्रिय होती हैं और ये आगे चलकर अपने बच्चों को भी अच्छे संस्कार देती हैं.

3. शांतपूर्ण स्वभाव वाली स्त्रियां

चाणक्य जी कहते हैं कि शांतिप्रिय और विनम्र स्वभाव वाला व्यक्ति हर किसी को प्रभावित कर लेता है. इसलिए ऐसी शांत स्वभाव वाली स्त्रियों में क्रोध की भावना बिल्कुल कम होती है, जिससे इन महिलाओं को कोई बात कड़वी लगने पर भी ये बिना क्रोध किए विनम्र भाव से सामने वाले को अपनी बात समझा देती हैं.

4. मृदुभाषी स्त्री

चाणक्य नीति के अनुसार मीठा बोलने वाले इंसान को सभी लोगों से प्रेम और आदर मिलता है. इसलिए जो स्त्री मृदुभाषी होती है, वो किसी भी कुल में जाए उस घर में हमेशा खुशी का माहौल बनाकर रखती है. ऐसी स्त्रियां लड़ाई-झगड़ों में पड़ने के बजाए प्यार से बात संभालने वाली होती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.