पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

फतेहपुर: पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा
फतेहपुर: पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का मुकदमा

– पति जबरन बनाता था अप्राकृतिक यौन संबंध, विरोध पर घर से निकाला

फतेहपुर, 09 मई (हि.स.)। जिले में सोमवार को एक महिला ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने के साथ ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए छह ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत नामजद छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी फरवरी 2020 में कानपुर नगर के रहने वाले सूरज सिंह से हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि शादी में हैसियत के अनुसार पिता ने दान दहेज और रुपए खर्च किये, लेकिन इसके बावजूद भी ससुरालीजन खुश नहीं थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सास पुष्पा देवी, ससुर रामवीर सिंह, ननद नेहा, मामा कृष्णपाल सिंह व मामी सीमा आये दिन प्रताड़ित करने लगे। वहीं पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन सम्बंध बनाता था। जिसका विरोध करने पर उसने गाली गलौज व मारपीट कर महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक शेरसिंह राजपूत ने बताया कि महिला की तहरीर पर छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पति, सास, ससुर, ननंद, मामा व मामी सहित छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/देवेन्द्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.