भगवान भोलेनाथ की पाना चाहते हैं विशेष कृपा, तो आज ही अपने घर में लगाएं ये पौधे, खुल जाएंगे धन के रास्ते और चमकेगी किस्मत
Sawan 2022 Plant At Home: सावन का पवित्र महीना आज यानी 14 जुलाई से शुरू हो गया है। यह महीना बाबा भोलेनाथ की भक्ति के लिए समर्पित है। सावन के महीने में शिव-गौरी की पूजा की जाती है। सावन का महीने शिव भक्तों के लिए बेहद ही खास माना जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का महीना 14 जुलाई से लेकर 12 अगस्त तक चलेगा। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने पर भोलेनाथ सभी मनोकामना पूरी करते हैं।
भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने के लिए आप अपने घर में भगवान शिव के प्रिय पौधों को भी लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय हैं।
धतूरा
धतूरा भगवान शिव को बहुत प्रिय है। भगवान शिव की पूजा करते वक्त धतूरा चढ़ाना शुभ भी माना जाता है। सावन के महीने में काला धतूरे का पौधे घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। अगर आप अपने घर में धतूरे का पौधा लगा रहे हैं तो मंगलवार या रविवार के दिन इसे लगाएं। इस पौधे को घर में लगाने से सदैव भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।
शमी का पेड़
शमी का पेड़ भी काफी शुभ होता है। शिव पुराण के अनुसार यदि शमी के पौधे की पत्तियों को भी शिव पूजा में शामिल कर लिया जाए तो भगवान महादेव शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं।पौराणिक मान्यताओं में शमी का पेड़ बहुत ही शुभ होता है। अगर आप सावन के महीने में इसके पौधे को घर में लगा रहे हैं तो उत्तर दिशा में शनिवार के दिन लगाएं।
केले का पेड़
केले का पौधा हमेशा घर के पिछले हिस्से में लगाना चाहिए और उनके पास हमेशा तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। सावन के महीने में केले का पेड़ लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती हैं।