Vastu tips for Plants :चारों तरफ हरियाली होने से मन को बहुत ही शांति मिलती है। इसलिए ज्यादातर लोग अपने घरों में और गार्डन में अधिक से अधिक पौधे लगाते हैं। पेड़ – पौधे लगाने से नकारात्मकता दूर होती है।
वास्तु शास्त्र में भी पौधों को काफी अच्छा बताया गया है। केवल हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में कौन से पौधे लगाए। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाना वर्जित माना गया है।
इन पौधे को लगाने से आपकी तरक्की पर भी असर पड़ सकता है ऐसा कहा जाता है कि यदि घर में ये पौधे लगे हो तो आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं इन पौधों की वजह से हमेशा घर में तनाव का माहौल भी बना रहता है।
आइए जानते हैं किन पौधों को घर में नहीं रखना चाहिए :
वास्तु की मानें तो मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसकी वजह से घर में हमेशा तनाव का मौहाल बना रहता है। ये घर की सुख-शांति को भंग कर सकता है। परिवार में हमेशा लड़ाई – झगड़े होते रहते हैं।
घर में कपास के पौधे और रेशमी कपास के पौधों से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार इन पौधों को लगाना ग़लत और अशुभ माना जाता है। इस पौधे की वजह से परिवार में हमेशा जंग छिड़ा हुआ रहता है।
- बबूल का पेड़
भले ही इन पेड़ों का उपयोग ज्यादातर घर के लिए लकड़ी के निर्माण कार्य में किया जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार इस पेड़ को घर में लगाने सेसख्ती से बचना चाहिए। यह पेड़ भी कांटेदार परिवार का है और घर में कांटेदार पौधों को उगाने से बचना चाहिए।