Lucky Plants for House : वास्तु शास्त्र में पेड़ – पौधे को लगाना बेहद ही शुभ माना गया है। घर में पेड़-पौधे लगाने से हरियाली आती है। वास्तु में पेड़-पौधों को पॉजिटिव एनर्जी बताया गया है।
कुछ पेड़ – पौधे को लगाने से आपके रुपये-पैसों में बरकत होती है। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से हरियाली के साथ ही आपकी किस्मत को भी चमका देते हैं।
तो आईये आपको बताते हैं कि किन पौधों को हमें घर में लगाना चाहिए :
- वास्तु की मानें तो बरगद,पीपल का पेड़ घर के बाहर लगाना अच्छा होता है। यदि ये पेड़ घर में हों तो, अशुभ फल देने लगते हैं।
- हिन्दू धर्म में तुलसी के इस पौधे का बहुत महत्व होता है ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी दिशा में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए।
- ऐसा करने से आपके परिवार पर संकट का पहाड़ टूट सकता है।
- बांस का पौधा घर में लगाना अच्छा माना जाता है।
- वास्तु की मानें तो यह समृद्धि लेकर आपके घरों में आता है।
- नारियल का पेड़ वास्तु में काफी अच्छा बताया गया है, इस पौधे के होने से मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।
- कड़ी पत्ते का पौधा वास्तु दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा माना गया है।
- ऐसी मान्यता है कि इसको लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।