शिंजो आबे पर हमले के बाद जापान में टल सकते चुनाव! पीएम किशिदा ने बुलाई कैबिनेट बैठक

टोक्यो । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला होने के बाद देश में रविवार को होने वाले उच्च सदन के चुनाव स्थगित किए जा सकते है। दरअसल, हमले के बाद जापान के अधिकारियों ने सूचना दी है कि फिलहाल के लिए सभी चुनाव प्रचारों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

इतना ही नहीं जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने भी एक कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे के चुनावों पर ही विचार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहीं है कि देश में होने वाले चुनाव टलेंगे या नहीं, इसे लेकर जो भी फैसला होगा वो इसी बैठक में तय किया जाएगा।

आज जापान के नारा शहर में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे चुनाव के लिए कैंपेनिंग कर रहे थे। लेकिन स्टेज पर भाषण देने के दौरान अचानक किसी ने उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने शिंजों आबे पर 2 गोलियां चलाई जो सीधा उनके सीने में लगी है।

फिलहाल आबे की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके शरीर से काफी खून निकल गया था। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.