दिल्ली के जनकपुरी इलाके में लगी आग, 2 महिलाओं को बचाया गया

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के जनकपुरी में गुरुवार को एक कार्यालय में लगी आग से दो महिलाओं को बचा लिया गया। बचाव अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया।
घटना पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी से सुबह करीब 11.13 बजे की बताई गई है।

अग्निशमन विभाग ने कहा कि, उन्हें एक कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली और कुछ लोग बी-1 मार्केट पूर्वी जनकपुरी में फंस गए। सूचना मिलने के बाद हमने दमकल की पांच गाडिय़ां मौके पर भेजी।

अधिकारी ने बताया कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन अभियान के दौरान एक कमरे में दो महिलाएं बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें तुरंत बचा लिया गया और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, अग्निशमन कार्य के दौरान एक डीएफएस कर्मी राज सिंह के हाथ में चोट लग गई। उसे चानन देवी अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सा सहायता के बाद छुट्टी दे दी गई।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.