महिंद्रा ऑटोमोटिव अपने दमदार पेट्रोल-डीजल वाले वाहन के निर्माण के लिए जानी जाती है और अब बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी बहुत तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन का निर्माण कर रही है।
कंपनी आने वाले कुछ सालों में अपनी कई नई इलेक्ट्रिक वाहन को भारत के बाजार में लॉन्च करने वाली है। कंपनी के द्वारा अभी हाल ही में अपनी बॉर्न ईवी SUV की बिल्कुल नई रेंज को 15 अगस्त 2022 को पेश करने की योजना बनाई गई है। कंपनी ने नई जनरेशन स्कॉर्पियो एन के प्रोडक्शन के विषय मे हुई बातचीत के दौरान इस बारे में बताया है।
कंपनी 2023 तक 9 इलेक्ट्रिक वाहन करने जा रही है पेश:
महिंद्रा 2023 तक भारत में 9 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। बॉर्न ईवी रेंज कंपनी के इसी योजना का हिस्सा है। कंपनी की 9 वाहनों में से दो वाहन के बॉर्न ईवी होने की उम्मीद है। वहीं 4 वाहनों को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ कंपनी पेश कर सकती है।
कंपनी अपने मौजूदा कारों को इलेक्ट्रिक अवतार में जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। इनमें महिंद्रा XUV700 और बिल्कुल नई XUV300 का नाम शामिल है। इसके साथ ही कंपनी W620 और V201 कोडनेम वाले वाहन भी पेश करने की तैयारी कर रही है।
XUV 400 इलेक्ट्रिक को जल्द किया जा सकता है लॉन्च:
महिंद्रा ने अभी हाल ही में बॉर्न ईवी रेंज का ऐलान किया है और इसके साथ ही XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन की पुष्टि भी कंपनी के द्वारा कर दी गई है। कंपनी के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी की माने तो इस इलेक्ट्रिक SUV को XUV400 के नाम से अगले साल की शुरुआत तक भारत के मार्केट में पेश किया जा सकता है।
महिंद्रा ने अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV के कॉन्सेप्ट की झलक इसी साल के शुरुआत में दिखाई थी। कंपनी अपनी इस कार को बेहतरीन फीचर्स के साथ ही दमदार सेफ्टी और लंबी रेंज के साथ पेश करने वाली है।