नारनौल:नशीला पदार्थ गांजा सहित महिला काबू

-आरोपिता से 7 किलोग्राम 400 ग्राम गांजा बरामद

नारनौल, 10 मई (हि.स.)। पुलिस ने महेंद्रगढ़ शहर से मंगलवार को एक महिला को नशीला पदार्थ गांजा सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपिता महिला की पहचान कुन्ती वासी महेंद्रगढ़ के रुप में हुई। आरोपिता को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी के नजदीक परचून की दुकान पर एक महिला गांजा बेच रही है। टीम ने तुरंत उक्त स्थान पर रेड की, परचून की दुकान पर मौजूद महिला से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कुंती बतलाया। दुकान की तलाशी लेने पर पॉलिथीन से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जो चैक करने पर करीब 7 किलोग्राम 400 ग्राम था। पुलिस ने आरोपिता को अवैध नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई आरोपिता महिला के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/श्याम/संजीव

Leave A Reply

Your email address will not be published.