वास्तु के अनुसार कई ऐसे टिप्स हैं जिन्हें अगर जीवन में अपनाया जाए तो फायदा होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वास्तु के अनुसारकांसे का शेर घर में रखने से आपको क्या फायदा हो सकता है।
कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी है तो ऐसे लोगों को अपने घर में पीतल का सिंह रखना चाहिए क्योंकि इससे एकनया उत्साह दिखाई देगा। इसे घर की ईशान कोण में रखना लाभकारी होता है।
ऐसा करने से आप देखेंगे कि कुछ ही समय में आपके व्यक्तित्वमें सकारात्मक परिवर्तन आपकी उपस्थिति को और अधिक शक्तिशाली बना देगा। इस बात का ध्यान रखें कि सिंह का मुंह भवन के मध्य में होना चाहिए।
कहा जाता है कि जिन लोगों को सूर्य दोष होता है उनके लिए इस उपाय का बड़ा फायदा होता है। सूर्य दोष वाले लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार चुंबकीय उत्तर क्षेत्र को धन के देवता कुबेर का स्थान माना जाता है, जो धन वृद्धि के लिए शुभ होता है। यदि कोई व्यापारवार्ता, परामर्श, लेन–देन या कोई बड़ा सौदा है, तो उत्तर की ओर मुंह रखें। ऐसा करने से व्यापार में काफी लाभ होता है।