इस अंक वाले लोगों को जिंदगी भर मिलती है ख़ुशियां, होते हैं काफी सौभाग्यशाली, रिस्क लेने से नहीं डरते

Numerology : अंक 9 को एक अच्छा अंक माना जाता है। इसलिए, यदि आपका मूलांक 9 है, तो यह आपके जीवन में बहुत सारी ख़ुशियाँ  लेकर आता है। मूलांक 9 के लोगों में दृढ़ इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प होता है और यह अपने चुने हुए मार्ग पर प्रगति करते है।

अंक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, वे मंगल ग्रह द्वारा शासित औरप्रभावित होते हैं और मंगल के सर्वोत्तम गुण उन लोगों में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं।

मंगल के मित्र ग्रह सूर्य, चंद्रमा, बृहस्पति, यूरेनस, बुध, शुक्रहैं।9 अंक वाले व्यक्ति का स्वामी मंगल होता है। इनका व्यक्तित्व अच्छा होता है और ये महत्वाकांक्षी होते हैं। यह शक्ति की संख्या है।

वे अपनेजीवन में बहुत अधिक नाम और प्रसिद्धि कमाते हैं। यह प्रेरणादायक, भावनात्मक, आक्रामक, जिद्दी होते हैं। यह अत्यधिक ऊर्जावान होते हैं; और इनकी नाक पर हमेशा गुस्सा होता है।

यह महत्वाकांक्षी हैं और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प के कारण अपने चुने हुए रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ते हैं। यह आदर्शवादी औरसाहसी होते हैं। यह काफ़ी चिड़चिड़े, मुखर होते हैं और कभी–कभी लोग इन गुणों को पसंद नहीं करते हैं और उनसे दूर रहते हैं।

इनमें विपरीत लिंग के साथ लिप्त होने की प्रवृत्ति होती है, जिससे उनका नाम बदनाम हो सकता है, इसलिए उन्हें इससे बचना चाहिए। वे कुछ भीदिल में नहीं रखते हैं। नंबर 9 एक मानवीय संख्या है।

इसे भाग्यशाली अंक माना जाता है। यह नारियल की तरह होते हैं – बाहर से सख्त और अंदर से कोमल।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. doonhorizon.in इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

Leave A Reply

Your email address will not be published.