शराब मामले में पुलिस ने पतिलार के उप मुखिया को किया गिरफ्तार

शराब मामले में पुलिस ने पतिलार के उप मुखिया को किया गिरफ्तार

बगहा, 06 मई(हि.स.)। बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत के उपमुखिया दिलीप यादव को शुक्रवार की दोपहर चौतरवा पुलिस ने स्थानीय चौक से गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार उपमुखिया कांड संख्या 142/2022 के प्राथमिकी अभियुक्त है।

बीते 27 मार्च को पतिलार पंचायत के आवास सहायक गुंजन कुमार के बाइक से शराब बरामद किया गया था।जिस कांड में आवास सहायक द्वारा पतिलार पंचायत के वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य को प्राथमिकी अभियुक्त बनाकर कांड दर्ज कराया गया था। इसी कांड में कुछ अज्ञात प्राथमिकी अभियुक्त थे, जिनकी तलाश जारी है। जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Leave A Reply

Your email address will not be published.