गया, 06 मई (हि.स.)। गया जिला के फतेहपुर थाना पुलिस एवं तिलैया थाना पुलिस ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के धनेता गांव से एटीएम तथा साइबर फ्रॉड में संलिप्त चार युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के कोडरमा जिले तिलैया थाना में दर्ज साइबर फ्रांड मामले में गिरफ्तार चारो युवकों पर मामला दर्ज था। जिसके बाद पुलिस ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के धनेता गांव में छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया।
तिलैया थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि तिलैया थाना क्षेत्र में दो अप्रैल को एटीएम फ्राड की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में कांड संख्या 106/22 दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों के फतेहपुर थाना क्षेत्र के धनेता गांव स्थित घर में छापेमारी किया गया।
छापेमारी में रंजन पासवान, सोनु पासवान, अखिलेश कुमार एवं राजेश कुमार को हिरासत में लिया गया। वहीं उनके घर से स्किमर मशीन एवं एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गये युवकों से पूछताछ किया जा रहा है। कांड में उनकी संलिप्ता सामने आई है।
हिन्दुस्थान समाचार/पंकज